खुद कीजिए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात, राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि वह खुद प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करें। 

खुद कीजिए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात, राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

झारखंड में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को खुद एक बार प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करनी चाहिए और उनकी परेशानी दूर करनी चाहिए। राहुल गांधी ने सुझाव दिया है कि वे खुद प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलें ताकि झारखंड सरकार की ओर से उनकी चिंताओं को दूर करने के संकल्प को और मजबूत किया जा सके।

परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र पिछले 24 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और 15 दिनों से भूखहड़ताल पर है। इस बीच सरकार ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से दो दौर की वार्ता भी की। लेकिन इसके बावजूद छात्र आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच नहीं होगी, तब तक प्रोटेस्ट जारी रहेगा। 20 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास के घेराव का भी आह्वान किया है। इस बीच आज फिर एक बार प्रदर्शनकारी छात्रों सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच नए सिरे से बातचीत होने वाली है।

राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन का क्या दिया सुझाव?

राहुल गांधी ने अपने पत्र मे कहा, जैसा कि आप जानते हैं, झारखंड में छात्र राज्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उनका विरोध शांतिपूर्ण रहा है और उनकी मांगें जायज हैं। मैं इस बात की सराहना करता हू कि झारखंड सरकार ने आपके द्वारा बनाई गई एक समिति के माध्यम से उनसे बातचीत शुरू की है।

मेरा मानना ​​है कि छात्रों द्वारा उठाई गई कई मांगों पर सहमति भी बनी है। हालांकि, विरोध जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मैं यह सुझाव देने के लिए लिख रहा हूं कि आप व्यक्तिगत रूप से विरोध कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलें। इससे उनकी बाकी चिंताओं को दूर करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा, भारत के युवा ही इसका भविष्य हैं। संकट की इस घड़ी में हमें उनके साथ एकजुटता दिखानी चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए। कृपया उनकी बात सुनने और इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की पूरी कोशिश करें।

हेमंत सोरेन के साथ राहुल गांधी का भी विरोध

प्रदर्शनकारी छात्र अब हेमंत सरकार के साथ-साथ राहुल गांधी के खिलाफ भी विरोध पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के पुतले जलाए और झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर उनकी मांगों के संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

बाद में शाम को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदर्शनकारियों को सोमवार दोपहर दो बजे फिर से बातचीत के लिए बुलाया। यह प्रस्तावित बैठक सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत का सातवां दौर होगी। पिछले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़खुद कीजिए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात, राहुल गांधी का CM हेमंत सोरेन को पत्र