Hindi Newsझारखंड न्यूज़power cut in dhanbad tomorrow these areas will be affected know reason given by department
धनबाद में कल 10.30 घंटे बिजली रहेगी गुल, किन-किन इलाकों पर असर; विभाग ने क्या बताई वजह

धनबाद में कल 10.30 घंटे बिजली रहेगी गुल, किन-किन इलाकों पर असर; विभाग ने क्या बताई वजह

संक्षेप:

धनबाद में डीवीसी पुटकी मंगलवार को सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार 10.30 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं करेगा। इससे आधे जिले में पूरे दिन बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इसकी पूर्व सूचना जारी कर दी है।

Apr 07, 2025 09:17 am ISTSneha Baluni हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में डीवीसी पुटकी मंगलवार को सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार 10.30 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं करेगा। इससे आधे जिले में पूरे दिन बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इसकी पूर्व सूचना जारी कर दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो डीवीसी से बिजली नहीं मिलने के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण झरिया, पुटकी, गोधर, जामाडोबा आदि क्षेत्रों बिजली नहीं रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहरी क्षेत्र के बैंकमोड़, भूली, मनईटांड़, बरमसिया आदि क्षेत्र भी इस बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे। यहां भी पूरे दिन बिजली गुल रहेगी। इस गर्मी में पूरे दिन बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी होने वाली है। बिजली विभाग के अनुसार डीवीसी ने तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। उनके ट्रांसफॉर्मर में मरम्मत का कार्य होना है, जिस वजह से पुटकी ग्रिड से बिजली नहीं दी जा सकेगी।

बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति भी रहेगी प्रभावित

मामला सिर्फ बिजली कटौती का ही नहीं है। बिजली कटौती का असर जलापूर्ति पर भी पड़ेगा। इस कटौती के कारण जामाडोबा स्थित झमाडा के जलापूर्ति संयंत्र को भी बिजली नहीं मिलेगी। झरिया, पुटकी, गोधर, केंदुआ, करकेंद आदि क्षेत्रों में यहीं से पानी की आपूर्ति की जाती है। यह भी बंद रहेगी। इसलिए जरूरी है कि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोग सोमवार को ही मंगलवार के लिए पानी की व्यवस्था कर लें। इससे मंगलवार को उन्हें कम परेशानी झेलनी पड़ेगी।

इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

● पुटकी सब स्टेशन: पुटकी बाजार, कपूरिया, मुनीडीह, लोयाबाद पावर हाउस और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र।

● गोधर सब स्टेशन: बैंकमोड़, मटकुरिया, वासेपुर, नया बाजार, कतरास रोड, झरिया रोड, खरकाबाद, करकेंद, केंदुआ।

● जोड़ाफाटक सब स्टेशन: पुराना बाजार, धनसर, पतराकुल्ही, गांधी रोड, गांधीनगर, मनईटांड, गोल बिल्डिंग, कृष्णापुरी, बस्ताकोला, चांदमारी आदि।

● भूली सब स्टेशन: पांडरपाला, आजाद नगर, बायपास रोड, भूली टाउनशिप।

● जामाडोबा: संपूर्ण झरिया क्षेत्र, जामाडोबा।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।