Hindi Newsझारखंड न्यूज़posonous gas leakage underground in dhanbad 2 women died
जमीन से निकल रही जहरीली गैस, धनबाद में 2 महिलाओं की मौत; कई इलाकों में हड़कंप

जमीन से निकल रही जहरीली गैस, धनबाद में 2 महिलाओं की मौत; कई इलाकों में हड़कंप

संक्षेप:

झारखंड के धनबाद में कई इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। यहां जमीन से जहरीली गैस निकल रही है, जिससे अब तक दो लोगों की मौत हो गई है।

Dec 05, 2025 08:28 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के केंदुआडीह में गैस रिसाव से अब तक दो मौत होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि वर्षों से बंद पड़ी कोलियरी में जमागैस बाहर निकल रही है। केंदुआडीह का बड़ा इलाका जद में है। सभी को घर खाली करने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है। फिलहाल टेंट लगाकर शेल्टर तैयार किया गया है लेकिन इससे लोग संतुष्ट नहीं हैं। यह मामला सिर्फ केंदुआडीह तक ही सीमित नहीं है। भूमिगत आग प्रभावित अन्य कोयला क्षेत्र में भी गैस रिसाव की इस तरह की भयावह घटना हो सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बंद पड़ी भूमिगत केंदुआडीह कोलियरी के 13 और 14 नंबर सिम से पिछले दो दिनों से गैस रिसाव की बात कही जा रही है। गैस का असर केंदुआडीह के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला ,ऑफिसर्स कॉलोनी सहित अन्य आबादी वाले इलाकों में है। लगातार गैस रिसाव से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इलाके के लोग घटना से आक्रोशित हैं।

बुधवार को गैस की जांच की गई तो 50 पीपीएम से अधिक गैस की मात्रा रिकॉर्ड की गई है। गैस का स्तर इतना अधिक होने से जीवन को खतरा है। केंदुआडीह की घटना ने बीसीसीएल और जेआरडीए को अलर्ट किया है। समय रहते पुनर्वास का काम नहीं होने से भविष्य में भी इस तरह की परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। केंद्र सरकार की ओर से संशोधित मास्टर प्लान के माध्यम से 81 अतिसंवदनशील क्षेत्र में से लगभग 16 हजार परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास की योजना प्रक्रियाधीन है। आवश्यकता है कि लोगों को विश्वास में लेकर पुनर्वास के काम को शुरू किया जाए।

पहले गैस रिसाव पर नियंत्रण हो : चंद्रशेखर अग्रवाल

केंदुआडीह में रोड जाम के दौरान पुलिस,प्रशासन और बीसीसीएल अधिकारियों के साथ लोगों की चल रही वार्ता में मौजूद पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है। पहले गैस रिसाव पर नियंत्रण हो। बंद जिस कोलियरी का मुहाना बंद किया गया है उसके कारण गैस रिसाव संभव है। इसलिए धनबाद में कई तकनीकी संस्थान हैं जिनकी मदद लेकर कार्रवाई हो। प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों की सुरक्षा के उपाय भी किए जाएं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।