PM मोदी आज रांची को देंगे तोहफा! 2 स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण; लाखों लोगों को होगा फायदा
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची लोकसभा क्षेत्र के दो अमृत स्टेशन पिस्का और मुरी का लोकार्पण करेंगे। पिस्का को आनंद विहार बनाने का मेरा वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची लोकसभा क्षेत्र के दो अमृत स्टेशन पिस्का और मुरी का लोकार्पण करेंगे। पिस्का को आनंद विहार बनाने का मेरा वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पिस्का स्टेशन पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के साथ लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। इस स्टेशन के लोकार्पण से रातू रोड और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकेंगी। इन दो स्टेशनों की वजह से क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा।
इस मामले की जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि पिस्का स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और विकसित होते देख मन अत्यंत प्रसन्न है। पिस्का एवं मुरी स्टेशन का आधुनिक स्वरूप रांची के साथ ही राज्य के विकास को नई गति देगा। झारखंड में रेलवे अवसंरचना का यह अभूतपूर्व विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सतत प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक करुणानिधि सिंह, मंडल भाजपाध्यक्ष रितेश राज, विंध्याचल महतो, केदार महतो, डॉ. रमेश महतो, राकेश केसरी, हेमंत केसरी सहित रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।
‘लोहरदगा-डालटनगंज के बीच मेमू ट्रेन चलाएं’
नई ट्रेन की सुविधा की मांग करते हुए झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम करुणानिधि सिंह को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें अहमदाबाद, गांधीधाम, इंदौर, लखनऊ, गढ़वा रोड, गुआ-बड़बिल व चक्रधपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजने का आग्रह किया गया। लोहरदगा व डालटनगंज के बीच नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग की गई। श्रावणी मेला के लिए रांची-जसीडीह और रांची-भागलपुर वाया हजारीबाग टाउन के बीच विशेष ट्रेनें चलाने व दुर्गा पूजा, दीवाली व छठ पर चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और एर्नाकुलम के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की गई।
एसोसिएशन ने हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, रांची-एलटीटी-एसएमवीटी बेंगलुरु और रांची-कामाख्या एक्सप्रेस की आवृति बढ़ाने, बंद हो चुकी विशेष ट्रेनों को चालू कराने का आग्रह किया।
पिस्का स्टेशन आनंद विहार की तर्ज पर बना
रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को पिस्का नगड़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया कि पिस्का स्टेशन का जीर्णोद्वार आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तर्ज पर किया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ऑन लाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे। मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डीआरएम करुणनिधि सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


