झारखंड में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर का मर्डर, पैसा जमा कराने जा रहे थे बैंक; 11.5 लाख लूटे
झारखंड में एक पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। अपराधियों ने गोली मारने के बाद उनसे पैसे लूट लिए और भाग निकले। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

झारखंड के हजारीबाग के इचाक में अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें हजारीबाग आरोग्यं अस्पताल लाया गया था, जहां मैनेजर ने दम तोड़ दिया। वह पेट्रोल पंप से कलेक्ट किए गए पैसे जमा करने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मैनेजर के पास 4 दिनों के कलेक्शन का पैसा था। बैंक बंद रहने की वजह से काफी कैश जमा हो गया था। मृतक की पहचान शंकर रविदास के रूप में हुई है। वह इचाक के रहने वाले थे और सालपर्णी स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में काम करते थे।
पुलिस के अनुसार, इस घटना में साढ़े 11 लाख रुपए की लूट हुई है। सारे पैसे अपराधियों ने गोली मारने के बाद लूट लिए। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है।