पलामू में मर्डर! घर बुलाकर की शराब पार्टी; पारा टीचर का गला रेतकर मार डाला

लाइव हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

झारखंड के पलामू में एक पारा टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले पारा टीचर के साथ शराब पार्टी की गई थी और उसके बाद गला रेत दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलामू में मर्डर! घर बुलाकर की शराब पार्टी; पारा टीचर का गला रेतकर मार डाला

झारखंड के पलामू में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पारा टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीचर उदय सिंह चिल्हो खुर्द के रहने वाले थे, गुरुवार को कॉल आने के बाद किसी से मिलने गए, जिसके बाद घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर उनकी लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जांच के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है, जल्द ही हत्या का खुलासा करने का वादा किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

मामला पलामू जिले के चिल्हो खुर्द का है। गुरुवार की रात को किसी का फोन आने पर पारा टीचर उदय सिंह घर से निकले थे। घर से निकलने के बाद जब काफी देर तक उदय वापस नहीं आए तो घरवालों ने तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद नगदारा में पाटन रास्ते पर उदय की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके बाद आसापास तलाशी की गई तो खून से सना हुआ उदय का शव मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर हत्या का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

किसी परिचित का हाथ होने की आशंका

इस मामले की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पारा टीचर उदय शव खून से सना हुआ था। खून से सने होने के कारण पहचान करना भी मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने पहचान करने के बाद देखा कि शव के पास ही शराब और बीयर की बोतलें भी पड़ी हुई थीं। आसपास मिली बोतलों से पुलिस को आशंका है कि इस मामले में उदय सिंह के किसी परिचित का भी हाथ हो सकता है।

सीडीआर से खुलेगा हत्या का राज

इस घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि उदय सिंह के घर से निकलने से पहले किसी की कॉल आई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए सीडीआर का इस्तेमाल करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अब सीडीआर से ही इस घटना का सच सामने आएगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें