जमशेदपुर के टाटानगर यार्ड में चीता के घूमने से दहशत, तलाश में जुटे कर्मचारी; अलर्ट
जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे यार्ड मे मंगलवार रात चीता के घूमने से दहशत मच गई। आरपीएफ के शिफ्ट अधिकारी ने इसे देखा और इसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी।

झारखंड के टाटानगर रेलवे यार्ड मे मंगलवार रात चीता के घूमने से दहशत मच गई। आरपीएफ के शिफ्ट अधिकारी ने इसे देखा और इसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। आरपीएफ की टीम में चीता को तलाशने में लगी है। रेलवे के अनुरोध पर वन विभाग टीम पहुंची। चीता के यार्ड में घूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रात आठ बजे रेलवे के यार्ड में चीता के घूमने की खबर फैलते ही शिफ्ट रेल कर्मचारियों, आरपीएफ जवानों और आसपास की बस्तियों में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारी भी हरकत में आ गये। आरपीएफ के जवान चीता की तलाश में जुट गये। रेलवे यार्ड, केबिन, वाशिंग लाइन, कोचिंग डिपो, मालगोदाम और खाली कोच में अभियान चलाया गया, हालांकि चीता या इस तरह के जानवर का ता नहीं चला। वीडियो मंडल के अधिकारियों तक भी प हुंचा।
अकेले नहीं जाने की सलाह
टाटानगर रेलवे यार्ड दक्षिण पूर्व रेलवे जोन का सबसे व्यस्ततम यार्ड है। यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का लगातार परिचालन होने के कारण कर्मचारी भी 24 घंटे लाइन पर रहते हैं। आरपीएफ ने जवानों को रातभर पूरी तरह से सतर्क होकर लाइन पर जांच करने का निर्देश दिया है। रेल कर्मचारियों को भी लाइन सिग्नल यार्ड या कोचिंग डिपो में रात में अकेले नहीं जाने का सुझाव दिया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहन राकेश का कहना है कि टाटानगर रेलवे यार्ड की लाइन पर चीता जैसा जंगली जानवर दिखने की सूचना मिली। इस सूचना पर सतर्कता बरतने के साथ वन विभाग की टीम के साथ सर्च अभियान शुरू किया गया है।
रिहायशी इलाकों में भी सतर्कता के निर्देश, ठेले वाले ने भी देखा
आरपीएफ ने जवानों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से सटे लोको कॉलोनी, गोलपहाड़ी, मकदमपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। दूसरी ओर परसूडीह के मकदमपुर में एक ठेले वाले ने चीता को देखा, जिसके बाद वह जान बचाकर वहां से भागा।आरपीएफ का मानना है कि यार्ड में दिखने वाला चीता या अन्य जंगली जानवर ओड़िशा की ओर से आया है। जानकार बताते हैं कि दलमा, चांडिल, सरायकेला, घाटशिला की जंगलों से हिंसक जानवर शहर की ओर आते हैं।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

