संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर, मेदिनीनगर में युवाओं की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साइकिल रैली उपायुक्त आवासीय परिसर से शुरू होकर पुलिस लाइन ग्राउंड तक गई, जिसमें कई अधिकारी और छात्र शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

मेदिनीनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस परयुवा मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को शहर में संडे ऑन साइकिल की शुरुआत की गई। मेदिनीनगर स्थित उपायुक्त आवासीय परिसर से सुबह 8.30 बजे साइकिल रैली निकाली गई जो पुलिस लाइन ग्राउंड तक पहुंची। रैली को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस व अपर समाहर्ता कुंदन कुमार समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिले के विभिन्न पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र/युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


