महाराजा जरासंध स्टेडियम में योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

विश्रामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्रामपुर के नावाडीह स्थित महाराजा जरासंध स्टेडियम में भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में र

महाराजा जरासंध स्टेडियम में योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्रामपुर के नावाडीह स्थित महाराजा जरासंध स्टेडियम में भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर योग दिवस मनाया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने योगाभ्यास करते हुए कहा कि योग, भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा का संतुलित विकास होता है। नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। योग स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।