
दो दिनी कार्यशाला में शामिल हुए इतिहास के 143 छात्र-छात्राएं
मेदिनीनगर में जीएलए कॉलेज और एनपीयू के इतिहास विभाग के सहयोग से 2022-24 सेमेस्टर-चार के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट/डिज़र्टेशन विषयक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 143 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ...
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जीएलए कॉलेज स्नातकोतर इतिहास विभाग और एनपीयू पीजी इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पीजी सत्र 2022- 24 सेमेस्टर -चार के छात्र छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट/ डिजरटेशन विषयक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में एनपीयू स्नातकोतर इतिहास,जीएलए कॉलेज, जेएस कॉलेज और योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज इतिहास विभाग के 143 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के पहले सत्र में प्राचार्य डॉ आईजे खलखो एवं एनपीयू इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह संयुक्त रूप से उदघाटन किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतिहास विभाग का यह कदम ऐतिहासिक है।

इस कार्यशाला से विद्यार्थी इतिहास विषय में शोध करने के लिए दक्ष होंगें एवं स्नातकोतर के अंतिम चरण में इस तरह के कार्यक्रम उनके लिखने की कला को विकसित करेंगे। कार्यशाला में आए सभी आगंतुक का स्वागत करते हुए डॉ राजेंद्र सिंह ने कार्यशाला की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला एवं विषय से संबंधित टॉपिक का चुनाव करने से पूर्व कई बातों पर ध्यान आकर्षित कराया। पूरे सत्र के लिए अलग अलग रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ संजय बाड़ा ने शोध प्रारूप, डॉ भावना सिंह ने शोध पद्धति एवं उद्देश्य, डॉ संगीता कुजूर ने फूट नोट्स एवं एंड नोट्स पर अपना अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस कार्यशाला में डॉ खुर्शीद आलम, अरुणा खाखा, डॉ सौरभ समेत विद्यार्थी उपस्थत थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




