ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूपलामू से जमशेदपुर पहुंच किया भाजपा के पक्ष में काम

पलामू से जमशेदपुर पहुंच किया भाजपा के पक्ष में काम

पलामू चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सह स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता दुर्गा जौहरी और झारखंड मार्टी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव भी जमशेदपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के पक्ष में...

पलामू से जमशेदपुर पहुंच किया भाजपा के पक्ष में काम
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 07 Dec 2019 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

पलामू चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सह स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता दुर्गा जौहरी और झारखंड मार्टी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव भी जमशेदपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के पक्ष में भारी मतदान के लिए काम किया। प्रचार समाप्त होने के बाद पलामू लौटने के क्रम में उक्त ने बताया कि कोल्हान में भाजपा के पक्ष में माहौल है। दुर्गा जौहरी ने बताया कि जमशेदपुर के साकची बाजार में स्वर्णकार समाज के कारीगरों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महादेव सैनिकी व संचालन धर्मेंद्र प्रसाद ने किया। बैठक में उनके अलावा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह राजा, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे। सभी ने राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का निर्णय लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें