ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूबिजली तार की चपेट में आकर गेंहू का फसल राख

बिजली तार की चपेट में आकर गेंहू का फसल राख

चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव में 11000 वोल्ट प्रभावित हाई टेंशन तार की चपेट में आ जाने से ट्रैक्टर के ट्रॉली पर लदा गेंहू के कुछ बोझा सहित करीब 200 बोझा गेहूं जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की...

बिजली तार की चपेट में आकर गेंहू का फसल राख
हिन्दुस्तान टीम,पलामूThu, 09 Apr 2020 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव में 11000 वोल्ट प्रभावित हाई टेंशन तार की चपेट में आ जाने से ट्रैक्टर के ट्रॉली पर लदा गेंहू के कुछ बोझा सहित करीब 200 बोझा गेहूं जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की शाम में हुई। मेदिनीनगर शहर से करीब आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित उक्त गांव में घटना के बाद किसी प्रकार से आग का नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। परंतु आग के नियंत्रण में आने तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त फसल किसान परशुराम चौरसिया का बताया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण सभी काम ठप है। परंतु किसान मजबूरी में किसी-किसी प्रकार से अपनी फसल को सहेजने में जुटे हैं। मौसम गर्म हो जाने के कारण गेंहू की फसल पककर तैयार हो गया है। किसान गेंहू की फसल काटकर उसे खलिहान में पहुंचाने में जुटे हैं। गुरुवार को उक्त किसान भी कटाई के बाद संबंधित फसल को खलिहान में पहुंचाने में जुटा था। मेनरोड छोड़कर जैसे ही ट्रैक्टर ग्रामीण सड़क पर उतरा बिजली तार के संपर्क में आ गया जिससे आग लग गयी। हाल ही में मेदिनीनग शहर में भी आग लगने की भीषण घटना हुई थी जिसमें बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी की जान की नुकसान नहीं हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें