विश्रामपुर में कबाड़ी दुकानदार फंदे से लटका मिला शव
विश्रामपुर नगर पंचायत के कब्रिस्तान के पास किराये के मकान में 36 वर्षीय मो. अलाउद्दीन शेख का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत मुख्यालय सिटी के कब्रिस्तान के पास किराये के मकान में रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी और कबाड़ी दुकानदार 36 वर्षीय मो•. अलाउद्दीन शेख उर्फ अलाय का शव गुरुवार को फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। विश्रामपुर कब्रिस्तान के पास आहर स्थित विकास चंद्रवंशी के मकान में युवक रहता था। विश्रामपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित टाटलापारा थाना के सुजापुर गांव निवासी मो• लेकबास शेख के 36 वर्षीय पुत्र मो• अलाउद्दीन शेख उर्फ अलाय विश्रामपुर में किराये के मकान में रहकर कबाड़ा खरीदने का काम करता था। गुरुवार की सुबह में पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देख कर अंदर गए तो युवक का शव फंदे से लटका देखा। उसके बाद मकान मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मकान मालिक विकास चंद्रवंशी ने विश्रामपुर के थाना को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




