Palamu News: पलामू के 50 आंगनबाड़ी केंद्र में स्थापित किए जा रहे लघु जल मीनार
Palamu News: पलामू के 50 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और कर्मियों को पानी की सुगमता के लिए जल मीनार स्थापित किए जा रहे हैं। जिला परिषद् के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जल मीनार निर्माण की लागत पांच लाख 54 हजार 900 रुपए है। निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 50 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और कर्मियों को पानी की असुविधा को देखते हुए डीएफएमटी की राशि से लघु जल मीनार स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चे और कर्मियों को सालों भर जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध हो सके। वैसे आंगनबाड़ी केंद्र में जल मीनार का निर्माण किया जा रहा है, जहां पर पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। जल मीनार निर्माण का कार्यकारी एजेंसी जिला परिषद् है। जिला परिषद् के कार्यपालक अभियंता लाल बिहारी यादव ने बताय कि पांच लाख 54 हजार 900 रुपए की लागत से 50 आंगनबाड़ी केंद्रों में जल मीनार का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें करीब 38 आंनबाड़ी केंद्रों में जल मीनार तैयार हो गया है। शेष बचे जल मीनार में निर्माण का कार्य चल रहा है।
जल मीनार की जानकारी
जिला परिषद् के कार्यपालक अभियंता के अनुसार जलमीनार में लगाए गए टंकी में एक हजार लीटर पानी स्टॉक करने की झमता है। इस माह तक सभी चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में जल मीनार निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। पलामू के 14 परियोजना अंतर्गत 2629 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है,इसमें 2444 आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी की सुविधा पूर्व से उपलब्ध है। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वैसे आंगनबाड़ी केंद्रों के सहायिकाओं को आसपास से पानी लाकर बच्चों के लिए भोजन तैयार करना पड़ता है। सहायिकाओं को सबसे अधिक गर्मी के दिनों में पानी को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के दिनों में आसपास के चापाकल सूख जाता है तो दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। पाटन प्रखंड के रामदेव कुमार ने कहा कि धंगरडीहा में पानी टंकी लगा है। अब पानी के मामले में आंगनबाड़ी केंद्र आत्मनिर्भर हो गया है। मनोज कुमार ने कहा कि पानी टंकी लग जाने से अब बच्चों और कर्मियों को भी काफी सहुलियत होगी। रामगढ़ परियोजना अंतर्गत चर आंगनबाड़ी केंद्र में जल मीनार का निर्माण किया जा रहा है। छतरपुर के पांच सतबरवा के एक, मेदिनीनगर सदर के पांच, हैदरनगर के छह, हरिहरगंज के सात, हुसैनाबाद तीन, नीलांबर-पीताबंरपुर के पांच, नौडीहा बाजार के चार, पांकी के पांच, पाटन के चार, तरहसी परियोजना के तहत दो आंगनबाड़ी केंद्र में जल मीनार का निर्माण किया जा रहा है।
दस्तावेज़ संबंधी सवाल
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


