खराब जलमीनार को बनवाने का किया आग्रह

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

सतबरवा के धावाडीह पंचायत में छह जलमीनार खराब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने उपायुक्त से जलमीनारों की जल्द मरम्मत की मांग की है। गर्मी के चलते माल-मवेशियों को भी पीने के पानी की कमी हो रही है।

खराब जलमीनार को बनवाने का किया आग्रह

सतबरवा। पलामू के सतबरवा ब्लॉक के धावाडीह पंचायत में छह जलमीनार खराब होने की जानकारी उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने दी है। जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माल-मवेशियों को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। धावाडीह पंचायत के उपमुखिया मुधीर साहू के लोहरापोखरी स्थित घर के पास जलमीनार का सोलर पैनल क्षतिग्रस्त है। उसी गांव के मनोज शर्मा और सुरेंद्र शर्मा के घर के पास जलमीनार मामूली कारण से खराब है। कामाख्या नारायण यादव ने बताया कि पंचायत मुख्यालय धावाडीह में सुरेश मांझी, जयश्री भुईयां और उर्मिला कुंवर के घर पास का जलमीनार मामूली कारण से खराब है।

उन्होंने पलामू के उपायुक्त से भीषण गर्मी और पानी की किल्लत को देखते हुए अविलंब जलमीनार दुरुस्त करवाने का अनुरोध किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।