Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsWarm Clothing Distributed to Elderly Tribal Community Amid Cold Weather
जरूरतमंदों के बीच बांटा गर्म वस्त्र
मेदिनीनगर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ठंड के मौसम में आदिम जनजाति समुदाय के वृद्धों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया। गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य चंद्रबली चौबे ने रामगढ़ प्रखंड के...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 28 Dec 2024 11:51 PM
मेदिनीनगर। ठंड को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कुमार सिन्हा, गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य चंद्रबली चौबे, संजय राम आदि शनिवार को आदिम जनजाति समुदाय के वृद्धों के बीच पहुंचकर गर्म वस्त्रों का वितरण किया। चंद्रबलि चौबे ने कहा कि रामगढ़ प्रखंड के सरहुआ में कोरवा और परहिया जनजाति समुदाय के वृद्ध महिला-पुरूष के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। जरूरमंदों को कंबल, स्वेटर, साड़ी और अन्य गर्म वस्त्र का वितरण किया। साथ ही सभी सामर्थ्यवान लोगों से जरूरमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।