एमआरएमसीएच आई विभागाध्यक्ष से मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश और उनकी पत्नी डॉ प्रिया सिंह के साथ निजी नर्सिंग होम के प्रबंधन के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी नहीं कराई है। डॉ राकेश ने बताया कि नर्सिंग होम प्रबंधन द्वारा उन पर अफवाहें फैलाई जा रही थीं।

एमआरएमसीएच आई विभागाध्यक्ष से मारपीट

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश और उनकी पत्नी डॉक्टर प्रिया सिंह के साथ निजी नर्सिंग होम के प्रबंधन ने मारपीट की है। इस संबंध में दोनों में से कसी पक्ष ने प्राथमिकी नहीं कराई है। डॉ राकेश ने बताया कि उनकी पत्नी पहले साहित्य समाज चौक स्थित नर्सिंग होम में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देती थी। निजी अस्पताल खोल लेने के बाद वे दोनों वहां शिफ्ट कर गए है। अस्पताल छोड़ने के बाद नर्सिंग होम प्रबंधन मरीजों के बीच उनके बारे में अलग-अलग अफवाह और फब्तियां कसता था। बुधवार की सुबह वे दोनों अस्पताल प्रबंधन को ऐसा न करने के लिए समझाने गए थे।

इस क्रम में दोनों के साथ मारपीट की गई है। डॉ राकेश ने बताया कि वे इस मामले में प्राथमिकी कराने की तैयारी में हैं। दूसरी तरफ नर्सिंग होम संचालक अरुण ने बताया कि डॉ प्रिया सिंहा उनके अस्पताल में लंबे समय से सेवा दे रही थी। कुछ समय पूर्व निजी अस्पताल खोलकर वहां चली गई। मरीज उनके अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे थे जिसके कारण डॉक्टर दंपति क्षुब्ध होकर बुधवार को अस्पताल आए व गाली-गलौज करते हुए स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। अपनी सुरक्षा में अस्पताल कर्मियों ने भी विरोध किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।