Palamu News: ट्रांसफार्मर बदले जाने से तेंदुई के लोगों को मिली राहत
हिन्दुस्तान, पलामू
Palamu News: मेदिनीनगर के तेंदुई गांव में 63 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप पासवान ने अधिकारियों से मिलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने संदीप पासवान का आभार प्रकट किया।

Palamu News: मेदिनीनगर। पिपरा प्रखंड के तेंदुई गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण लंबे समय से बिजली संकट से परेशान थे। ग्रामीणों ने पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप पासवान से मुलाकात कर समस्या बताई। संदीप पासवान ने तत्काल डालटनगंज बिजली विभाग के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता से मिलकर मामले को रखा। अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर भेजा और उसे स्थापित कराया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण रविंद्र सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, रंजय सिंह आदि ने आभार जताया है।


