जिला सैनिक बोर्ड गठन में देरी पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी
मेदिनीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह की स्थापना में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पूर्व सैनिकों ने अधिकारियों से मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाने का निर्णय लिया। केंद्र की स्वीकृति के बावजूद राज्य सरकार ने योजना को लंबित रखा है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पलामू यूनिट की रविवार को हुई मासिक बैठक में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह की स्थापना में वर्षों से हो रही देरी पर आक्रोश जताया गया। पूर्व सैनिकों ने जल्द ही प्रतिनिधिमंडल बनाकर अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्णय लिया। शहर के रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने की जबकि संचालन उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह की स्थापना में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
परिषद ने कहा कि केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा वर्षों से योजना लंबित रखी गई है। इस संबंध में कई बार पत्राचार के बावजूद कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इसके अलावा, अन्य राज्यों की तरह झारखंड में पूर्व सैनिकों को होल्डिंग टैक्स में छूट नहीं मिलने पर भी चिंता जताई गई। जिला प्रशासन द्वारा कार्यालय उपलब्ध कराने के आश्वासन के बावजूद अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। बैठक में सीएसडी कैंटीन में अनुशासन बनाए रखने और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की सेवाओं की सराहना भी की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


