मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
विश्रामपुर में पलामू जिले के करकटा और ऊंटारी रेलवे स्टेशन के बीच बांकी नदी के पास एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी से मौत हो गई। स्थानीय लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है और पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विश्रामपुर। पलामू जिले के करकटा एवं ऊंटारी रेलवे स्टेशन के बीच बांकी नदी के समीप शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों द्वारा घटना को आत्महत्या की आशंका से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलने पर ऊंटारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ऊंटारी थाने के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


