Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTwo Drug Traffickers Arrested with 21 Grams of Brown Sugar in Medininagar
21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जेलहाता के दो युवक गिरफ्तार

21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जेलहाता के दो युवक गिरफ्तार

संक्षेप: मेदिनीनगर में एनएच-39 पर वाहन चेकिंग के दौरान 21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान चिंटू कुमार और अतुल रंजन सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गढ़वा के एक सप्लायर से ब्राउन शुगर खरीदते थे।

Tue, 11 Nov 2025 04:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएच-39 पर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला मोहल्ले में अमानत नदी के समीप सोमवार की शाम में वाहन चेकिंग के दौरान 21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी चिंटू कुमार और अतुल रंजन सिंह के रूप में हुई है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन को मिली कि ब्राउन शुगर की तस्करी संबंधी सूचना के बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस टीम सोमवार की शाम में एनएच-39 पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों का पकड़ कर तलाशी ली। इस क्रम में आरोपियों के पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 2 हजार 660 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे लोग गढ़वा निवासी राजा नाम के व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदते हैं और उसे मेदिनीनगर के बाजार में बेचने का काम करते हैं। पुलिस सप्लायर की तलाश में जुट गई है।