
एक जलाया और दूसरा कूचा हुआ अज्ञात शव मिला नगर निगम क्षेत्र में
मेदिनीनगर में पलामू पुलिस ने कांदू मोहल्ला और गुहरा से दो अज्ञात युवकों के शव बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का संदेह है। कांदू मोहल्ला में एक शव पत्थर से कुचला गया, जबकि दूसरे शव को जलाने का प्रयास किया गया। दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस ने शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के कांदू मोहल्ला और गुहरा से क्रमश: पत्थर से कूचा हुआ और जलाकर फेंका हुआ दो अज्ञात युवकों का शव बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका सामने आई है। मेदिनीनगर शहर थाना और चैनपुर थाना की पुलिस क्रमश: कांदू मोहल्ला और गुरहा मोहल्ला से शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। शुक्रवार की शाम तक दोनों में से किसी शव की पहचान नहीं हो पाई है। मेदिनीनगर टीओपी-2 के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कांदु मोहल्ला में रेलवे लाइन किनारे एक झाड़ी से पत्थर से कुचला शव हुआ बरामद किया गया है।
शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि गुरहा से अर्धजला शव बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में इसकी आशंका सामने आई है कि युवक की पहले पत्थर से कुचलकर हत्या की गई और फिर शव को जलाने का प्रयास किया गया। चैनपुर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि कांदू मोहल्ला में हुई हत्या के प्रयास मामले के दूसरे दिन दो अज्ञात युवकों का नगर निगम क्षेत्र के अगल-अलग हिस्से में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




