अम्बेडकर पार्क के पास 37 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Feb 25, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के पास से मंगलवार शाम को 37 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों विशाल कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां हेरोइन की बिक्री हो रही थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

अम्बेडकर पार्क के पास 37 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि ।शहर थाना क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के पिछले रास्ते से मंगलवार के शाम में 37 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी विशाल कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में की गई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मंगलवार के शाम में शहर थाना पुलिस को कुछ सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेडकर पार्क तालाब के पिछले रास्ते में कुछ लोग हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापेमारी टीम का गठन किया गया।मौके

पर पहुंचते ही पुलिस को देख दो युवक भागने लगे जिन्हें पकड़ कर पूछताछ किया गया दोनों युवकों ने अपना नाम पता बताया पर भागने के संतोषजनक जवाब नहीं दिया तत्पश्चात दोनों की तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में राहुल के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर व 800 रुपये तथा विशाल के पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर व 270 रुपये बरामद हुए। बाद में दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया। मौके पर एसडीपीओ राजीव रंजन,थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।