डस्ट लदा ट्रक पिपरा में जब्त
Dec 05, 2025 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
पलामू जिले के पिपरा अंचल में वाहन जांच अभियान के दौरान एक ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक में बिना चालान के स्टोन डस्ट बिहार ले जाने की कोशिश की जा रही थी। चालक ने आवश्यक कागजात नहीं दिखाए। जब्त ट्रक को पिपरा थाना लाया गया है और जिला खनन विभाग को सूचना दी गई है।

पिपरा। पलामू जिले के पिपरा अंचल के सीओ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को वाहन जांच अभियान के दौरान स्टोन डस्ट लदा एक ट्रक जब्त किया गया है। सीओ ने बताया कि ट्रक से स्टोन डस्ट बिना चालान के बिहार ले जाया जा रहा था। दुबटीया-जपला रोड में दमवा मोड़ के पास बिहार में पंजीकृत ट्रक को जब्त किया गया है। जांच में संबंधित चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त ट्रक को पिपरा थाना लाकर पार्क किया गया है। जिला खनन विभाग को जानकारी दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


