पलामू में दूसरे दिन भी शोक, दिशोम गुरु को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

पलामू में दूसरे दिन भी शोक, दिशोम गुरु को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

संक्षेप:

मेदिनीनगर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम जारी है। विभिन्न संस्थाओं ने शोकसभा का आयोजन किया। विधायक आलोक चौरसिया और अन्य नेताओं ने रांची जाकर श्रद्धांजलि दी। शिबू सोरेन के...

Aug 06, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मेदिनीनगर सहित पलामू जिले के अन्य शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। दूसरी तरफ डालटनगंज से विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश देव, झामुमो के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, केद्रीय कमेटी सदस्य संजीव कुमार तिवारी आदि रांची जाकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पलामू के युवा कांग्रेसी नेता प्रशांत किशोर, कांग्रेस नेता राजकमल तिवारी, हृदयानंद मिश्र, लक्ष्मी नारायण तिवारी आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के समान ही शिबू सोरेन को दिशोम गुरु की उपाधि, आम समाज ने उनके कर्म, त्याग और संघर्ष के कारण स्वयं की प्रेरणा से दिए हैं। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मार्चा ने के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने दिशोम गुरु शिबू सारेन को श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, झारखंड राज्य के शिल्पकार दिशोम गुरु अब हमारे बीच नहीं रहे। इप्टा एवं प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि युगपुरुष गुरुजी शिबू सोरेन मात्र एक व्यक्ति नहीं बल्कि आंदोलन के पर्याय थे। झारखंड राज्य के गठन के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले शिबू सोरेन का जीवन सादगी पूर्ण था। उनके निधन से जन राजनीति के एक युग का अंत हो गया। श्रद्धांजलि सभा में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह, अध्यक्ष प्रेम भसीन, प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, वरिष्ठ व्यवसायी नवल तुलस्यान, शिक्षक गोविंद प्रसाद, इप्टा राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार मिश्रा, रवि शंकर, प्रेम प्रकाश आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड ने एक सच्चे जननायक को खो दिया। महासचिव विनय कुमार सिंह, अरुण राम, नीरज अग्रवाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो के पलामू महानगर उपाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा ने भी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। सामाजिक न्यास के अध्यक्ष सह अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव ने झामुमो संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक गरीब, वंचित असहाय लोगों की आवाज को खोने का कार्य किया है। पलामू जिला व्यवसाई संघ ने भी दिशोम गुरु के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, महासचिव अनुपम तुलस्यान, गणेश गिरी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ चंद्रवंशी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम के नेतृत्व में भी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।