तीन साल एक ही स्कूल जमें वार्डेन व शिक्षकों का होगा तबादला
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक ही स्कूल में तीन सालों से जमे वार्डेन और शिक्षकों का तबादला की तैयारी चल रही है,त

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका विद्यालय में एक ही स्थान पर तीन सालों से जमे वार्डन और शिक्षकों का तबादला की तैयारी चल रही है। विद्यालय गाइड लाइन के अनुसार संचालित हो सके, इसके लिए पहल की जा रही है। अभी कुछ स्कूल के वार्डन और शिक्षक मनमाने तरीके से स्कूल का संचालन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग, एक ही कस्तूरबा स्कूलो में एक साल से जमे वार्डेन और शिक्षकों की सूची तैयार कर रही है। पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और आठ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं।जिला
शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि कुछ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की स्थिति अच्छी नहीं है। इसका मुख्य कारण है कि एक ही स्कूल में तीन सालों से वार्डेन और शिक्षक जमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के आला अधिकारी भी कुछ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने भी स्कूल संचालन को संतोषजनक नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की संचालन में गड़बड़ी हो रही है, उसमें सुधार नजर आएगा। इस कारण एक ही स्कूल में जमे वार्डेन और शिक्षकों का तबादला शीघ्र किया जाएगा ताकि स्कूल के संचालन में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा स्कूलों में लंबे समय से टेंडर नहीं होने के कारण कुछ स्कूलों में मनमाने तरीके से आपूर्तिकर्ता से खाद्य और अखाद्य सामग्री की खरीददारी की गई है। परंतु अब जिला स्तर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खाद्य और अखाद्य सामग्री आपूर्ति करने के लिए टेंडर पूरा कर लिया गया है। अब चयनित टेंडरकर्ता ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खाद्य और अखाद्य सामग्रियों का आपूर्ति करेंगें। पलामू में 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अलावे आठ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय संचालित है। इसमें तीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय अपने भवन में संचालित हो रहा है, जबकि झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संयुक्त रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


