Training for Newly Appointed Teachers Begins in Medininagar नव नियुक्त गणिव व विज्ञान के सहायक आचार्यो का प्रशिक्षण शुरू, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTraining for Newly Appointed Teachers Begins in Medininagar

नव नियुक्त गणिव व विज्ञान के सहायक आचार्यो का प्रशिक्षण शुरू

मेदिनीनगर में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा नव नियुक्त सहायक आचार्यों का पांच दिनी प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसमें 69 सहायक आचार्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में गणित और विज्ञान के शिक्षकों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 10 Sep 2025 12:18 AM
share Share
Follow Us on
नव नियुक्त गणिव व विज्ञान के सहायक आचार्यो का प्रशिक्षण शुरू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से मंगलवार को नव नियुक्त सहायक आचार्यो का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) के प्रशाल में पांच दिनी गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुई। इस प्रशिक्षण में गणित और विज्ञान के नव नियुक्त शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण का उदघाटन जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, सेवानिवृत शिक्षक श्याम देव महतो, डॉ विनोद शुक्ला, नंदकिशोर कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण में पहले दिन 80 सहायक आचार्यो में 69 सहायक आचार्य शामिल हुए। सहायक आचार्यो को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में जो भी सीखेंगे,उसे व्यहारिक रूप से स्कूल में उतारना है।

उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों को चयन होने पर बधाई भी दी। पहले दिन का प्रशिक्षा प्रार्थना से शुरू हुई। पहले दिन प्रशिक्षण सेवानिवृत शिक्षक श्यामदेव महतो, नंदकिशोर कुमार, हसन रजा ने सहायक आचार्यो को प्रयास, प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इंपैक्ट और इक्को क्लब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक श्याम देव महतो ने कहा कि सभी कार्यक्रम सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। प्रयास कार्यक्रम के तहत वैसे बच्चे लो लगातार तीन दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं,वैसे बच्चों को चिह्नत करते हुए उनके परिजनों से संपर्क कर माता-पिता को मोटिवेट करना है,ताकि अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। स्कूल में पूर्व से इक्को क्लब गठित है। इक्को क्लब का एक्टीव कर पर्यावरण संरक्षण और पानी संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल कराना है। पांच दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में एनपईपी-2029, एफएलएन, टीएमएम, मध्याह्न भोजन, शिशु पंजी संधारण,क्वालिटी एजुकेशन आदि से संबंधित शिक्षण नव नियुक्त सहायक आचार्यो को दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।