फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Apr 08, 2026 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए पलामू जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन और जिला जनगणना पदाधिकारी कुंदन कुमार ने उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रियाओं, डेटा संकलन और गोपनीयता के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार से पलामू जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस का उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन,जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने उद्घटान किया। डीआरडीए सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की आधारभूत अवधारणाओं एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। सभी को जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रारंभिक बिंदुओं,प्रपत्रों के उपयोग तथा डेटा संकलन की प्रक्रिया को समझाया गया।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन की जानकारी दी गई तथा स्व-गणना की नई व्यवस्था से भी अवगत कराया गया ।इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के दौरान डेटा की गोपनीयता एवं शुद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए। जिले के कुल 61 फील्ड ट्रेनर्स को 30 और 31 की संख्या में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 11 से 13 अप्रैल किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य से आए मास्टर ट्रेनर प्रेम प्रकाश पाठक,जिला मास्टर ट्रेनर,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी समेत जिला जनगणना कोषांग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।