पारिवारिक विवाद में नाबालिग ने की आत्महत्या

Feb 28, 2026 03:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 17 वर्षीय नाबालिग गौतम कुमार ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए आवेदन का इंतजार कर रही है।

पारिवारिक विवाद में नाबालिग ने की आत्महत्या

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग (गौतम कुमार)ने शुक्रवार के रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पाने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मे एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत मुखिया दीनानाथ मांझी ने बताया कि परिजनों के अनुसार शुक्रवार के रात में परिवार के लोगों के साथ मामूली नोक झोंक हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह में नाबालिग नहीं उठा तो परिवार के लोग उठाने के लिए उसके कमरा में गए, जहां नाबालिग के शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। बाद में मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। मामले की जानकारी चैनपुर थाना पुलिस को दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।