बीडीओ एवं थाना प्रभारी मिले शोकाकुल परिजन से

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पाटन के सोले गांव में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। बीडीओ अमित कुमार झा और थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और मुआवजे का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं।

बीडीओ एवं थाना प्रभारी मिले शोकाकुल परिजन से

पाटन। सड़क हादसा में गुरुवार की रात में मृत सोले गांव के तीन नाबालिक लड़कों के शोकाकुल परिजनों से शुक्रवार को मिलकर पाटन के बीडीओ अमित कुमार झा एवं थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने सान्त्वना दिया। बीडीओ ने सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने की पहल करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर गांव में मृतक इरबाज की मिट्टी मंजिल कर दिया गया। मृतक इफरोज एवं तौहीद के पिता बाहर के राज्यों में प्राइवेट काम करते हैं। पुत्र की मौत की खबर पाकर वे घर लौट रहे हैं। देर रात पहुंचने की सम्भवना है।

उनके आने के बाद दोनों शव का मिट्टी मंजिल किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।