सड़क दुर्घटना परीक्षार्थी की मौत

Feb 07, 2026 03:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय सह परीक्षार्थी किरण कुमारी की मौत हो गई। वह परीक्षा के बाद बाइक से घर जा रही थी, तभी एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटना परीक्षार्थी की मौत

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की जपला नहर पर शुक्रवार शाम के में सड़क दुर्घटना में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चारकोल गांव निवासी 18 वर्षीय सह परीक्षार्थी किरण कुमारी की मौत हो गई है। सूचना पाने के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के मां मीना देवी के फर्द ब्यान लेते हैं हुसैनाबाद थाना में भेज दिया गया है।फर्द ब्यान के अनुसार किरण कुमारी शुक्रवार के शाम में इंटर की परीक्षा देकर गांव की एक लड़के के साथ बाइक से घर जा रही थी जैसे की नहर पर पहुंची वैसे ही पीछे से आ रही एक ट्रेलर सीधे धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार एवं लड़की दोनों जख्मी हो गए दोनों लोगों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां किरण कुमारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे में रेफर कर दिया।

मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में लाने पर ड्यूटी पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।