Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTragic Motorcycle Accident Claims Life of 63-Year-Old Woman in Panki
बेटे के साथ मायके जा रही बुजुर्ग महिला की बाइक से गिरकर मौत

बेटे के साथ मायके जा रही बुजुर्ग महिला की बाइक से गिरकर मौत

संक्षेप:

पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी चौक के समीप एक महिला की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान लातेहार जिले की 63 वर्षीय माधवा देवी के रूप में हुई है। उनके पुत्र ने बताया कि वे मां के साथ मामा के घर जा रहे थे, तभी दुर्घटना घटी।

Nov 10, 2025 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी चौक के समीप रविवार की शाम में बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान लातेहार जिले बालूमाथ थाना क्षेत्र के मनसिया गांव निवासी सुगन साव की 63 वर्षीया पत्नी माधवा देवी के रूप में की गई है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच टीओपी की पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पुत्र कुलदीप साव ने बताया कि रविवार को दोपहर के बाद वह मां को साथ लेकर घर से अपने मामा के घर पांकी थाना क्षेत्र में जाने के लिए निकले थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पांकी-बालूमाथ स्टेट हाइवे पर कारीमाटी चौक के पास रात में बाइक का अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे मां को गंभीर रूप से चोट लगी। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर स्थिति में उन्हे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित किया।