Palamu News: पूर्व मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जताई गहरी शोक-संवेदना

हिन्दुस्तान, पलामू
share

Palamu News: चैनपुर के पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा के बाद विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया। प्रशासन से लापता की तलाश और प्रभावित परिवारों को सहायता की मांग की गई।

Palamu News: पूर्व मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जताई गहरी शोक-संवेदना

Palamu News: पूर्व मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जताई गहरी शोक-संवेदना मेदिनीनगर, संवाददाता। चैनपुर प्रखंड के पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा के बाद करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत की घटना पर पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृत युवकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। उन्होंने दिवंगत युवकों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिलने की कामना की।

उन्होंने प्रशासन और राहत-बचाव दल से लापता युवक की तलाश में अभियान को पूरी तत्परता से जारी रखने की अपील की। साथ ही हादसे से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा के बाद पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत की घटना पर आजसू के केंद्रीय सचिव सह डालटनगंज विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह छोटू ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि पतरिया खुर्द क्षेत्र उनके गांव से जुड़ा हुआ है और वहां के लोगों से उनके गहरे पारिवारिक संबंध हैं। एक साथ पांच बच्चों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस त्रासदी की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। अभिभावक संघ अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने घटना में गहरा दुख जताया। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग किया है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विसर्जन के दौरान अभिभावकों और प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इससे सभी को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने मृत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: पूर्व मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जताई गहरी शोक-संवेदना