निधन पर शोक
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सह पलामू जिला के संरक्षक प्रेम श्रीवास्तव के निध

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पलामू कमेटी के संरक्षक प्रेम श्रीवास्तव का निधन हो गया। इलाज के लिए मुंबई ले जाने क्रम में घटना हुई है। वे मेदिनीनगर शहर के निवासी थे। कायस्थ महासभा के पलामू जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सह पलामू जिला के संरक्षक प्रेम श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रेम श्रीवास्तव इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनका असममय जाना समाज के लिए अपूरर्णीय क्षति हुई है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दु:ख की घड़ी के उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


