
एमआरएमसीएच में लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक नवजात की श्वास नली में दूध चले जाने से बुधवार रात मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें समझाया। डॉक्टरों का कहना है कि नवजात को एसएनसीयू में भर्ती करने की सलाह दी गई थी, लेकिन अभिभावक ने नहीं मानी।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के मातृ और शिशु वार्ड में जन्मे बच्चे के श्वास नली में दूध चले जाने के कारण बुधवार की रात में मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने देर रात में हंगामा भी किया। मगर उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। अस्पताल अधिक्षक डॉ अजय कुमार ने कहा कि मामला अभीतक उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने वे जांच टीम गठित कर कार्रवाई करेंगे। डॉ कादिर परवेज ने बताया कि बड़ा ऑपरेशन से प्रसव कराने के दौरान ही नवजात गंदा पानी पी लिया था। इसके कारण जन्म के कुछ समय बाद ही उन्होंने बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती करने का सलाह दी थी परंतु अभिभावक बच्चे को एसएनसीयू नहीं ले गए।
इसके कारण जन्म के करीब साढ़े चार घंटा बाद नवजात की मौत हो गई। मातृ एवं शिशु वार्ड के अनुसार महुआडांड की एक महिला ने बुधवार की शाम सात बजकर सैंतीस मिनट पर बड़ा आपरेशन से एक बालक को जन्म दिया। महिला का यह दूसरा बच्चा था। इस कारण नर्स के समझाने पर उसका बंध्याकरण ऑपरेशन भी साथ-साथ किया गया। जन्म के समय बच्चा करीब 2 किलोग्राम 560 ग्राम का बच्चा था। मेकोनियम के कारण उसे एसएनसीयू में भर्ती की सलाह दी गई थी। अभिभावक उसे वहां न ले जाकर बाहर का दूध पिला दिए जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि यह आन डयूटी नर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की ड्यूटी होती है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान नवजात को तत्काल बाहर का दूध आदि न पिलाने दें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




