Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTragic Death of Mother and Child During Delivery in Medininagar
प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, मृतका ने दामाद मढ़ा आरोप

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, मृतका ने दामाद मढ़ा आरोप

संक्षेप:

मेदिनीनगर के चियांकी में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि दामाद ने लापरवाही बरती। महिला को अस्पताल ले जाने में देरी के कारण यह घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 05, 2025 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में गुरुवार की शाम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। मृतक के पिता सह बिहार के औरंगाबाद जिला के देवरिया रुस्तम गांव निवासी दूधेश्वर साव ने दामाद सह चियांकी निवासी मुकेश कुमार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मृतक के पिता ने शुक्रवार की शाम तक आवेदन नहीं दिया गया है। थाना प्रभारी ने उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच से शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता के अनुसार उन्होंने अपनी 25 वर्षीया पुत्री रीता देवी की शादी मुकेश कुमार के साथ 2017 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ किए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब छह महीना के बाद से ही पुत्री को लगातार पारिवारिक विवाद का आरोप लगाते हुए पति सहित अन्य लोग प्रताड़ित करने लगे। तीन-चार बार पंचायती भी किया गया पर मुकेश की आदत में सुधार नहीं हुआ। उसके दामाद उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। करीब 8 महीना पूर्व उनकी पुत्री गर्भवती हुई थी। गुरुवार की शाम में प्रसव पीड़ा होने लगा परंतु पति एवं उसके परिवार के लोग अस्पताल न लाकर घर पर ही उसका प्रसव कराने लगे। इसी क्रम में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिवार के लोग उनकी पुत्री का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। इसी क्रम में सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पलामू के एसपी को दी गई। पलामू एसपी के निर्देशन कर सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां परिवार के लोगों ने बताया कि रीता देवी को प्रसव कराने के लिए एमआरएमसीएच ले जा रहे थे। उसी क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई।