भाजपा जिला उपाध्यक्ष को पुत्रशोक
मेदिनीनगर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के छोटे पुत्र विकास सिंह (25 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। वह रात को खाना खाकर सोने गया था, लेकिन सुबह परिजन ने उसे अचेत पाया। अस्पताल ले जाने पर...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह हमीदगंज निवासी अरविंद सिंह के छोटे पुत्र विकास सिंह उर्फ विकी (25 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। रात खाना खाकर विकास सामान्य रूप से सोने गया था। सुबह जब काफी देर तक वह नहीं जागा तो परिजन उठाने पहुंचे। लेकिन वह अचेत अवस्था में मिला। तत्काल उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शोक करने वालों में भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, बिपिन बिहारी सिंह, मंगल सिंह, विजय ओझा, शिवकुमार मिश्रा, अभिमन्यु तिवारी, भोला सिंह, शिवदीप सिंह, अरुण सिंह, सिंटू सिंह, मुकेश सिंह, अनूप सिंह, अजीत सिंह, अभय सिंह, छोटू सिंह, सोनू सिंह, लल्लू सिंह, अनिल सिंह, सुजीत कुमार, संजय कुमार, प्रदीप सिंह, अविनाश सिन्हा आदि का नाम शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




