Palamu News: जहर खा लेने से सुआ गांव में महिला की हुई मौत
Palamu News: मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में 30 वर्षीय पुष्पा देवी की जहर खाने से मौत हो गई। उनका इलाज एमआरएमसीएच में हुआ, लेकिन हालात बिगड़ने पर रांची के रिम्स भेजा गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जहर खाने से मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में बुधवार को 30 वर्षीया पुष्पा देवी की मौत हो गई। वह सुआ गांव निवासी सुदामा कुमार यादव की पत्नी थी। जहर खाने के बाद गंभीर स्थिति में उन्हे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद आन ड्यूटी चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया था। हालांकि परिजन उन्हें शहर के शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बाद में परिजन, पुलिस को सूचना दिए बिना शव को गांव जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। परंतु सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई
मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार जहर खाने से महिला की मौत हुई है। मृतका के पिता सह नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मानदोहर गांव निवासी उमेश यादव ने पुलिस के समक्ष बीमारी से मौत होने की बात कही है। हालांकि, उपस्थित लोगों के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद महिला खा ली जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस को अब तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गुरुवार को एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है。


