मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की मौत, पुलिस कर रही है जांच

May 06, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के गोदावरी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हसबुन खातून के रूप में हुई। परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू की है।

मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की मौत, पुलिस कर रही है जांच

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के बस स्टैंड रोड स्थित गोदावरी हॉस्पिटल में मंगलवार की रात में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेछा गांव निवासी अफसर खान के 22 वर्षीय पत्नी हसबुन खातून के रूप में की गई है।

मामले की जानकारी

बुधवार को दिन में सूचना पाते ही शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेदिनीनगर के शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते हुए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर अस्पताल की जांच करते हुए अस्पताल संचालक, डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार का बयान

मृतक के पति अफसर खान ने पुलिस को बताया कि पत्नी की डिलीवरी होने वाला था। मंगलवार की दोपहर में दर्द प्रारंभ होने के बाद परिवार के लोग उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे पर वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने उसे बताया कि यहां रात में समुचित इलाज नहीं पाएगा। इसके बाद उसके परामर्श के अनुसार उसने गोदावरी हॉस्पिटल में एडमिट कराया डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही जच्चा बच्चा सुरक्षित रहेंगे। इसके बाद फीस जमा कर उसने ऑपरेशन करने की मंजूरी दी। रात में ऑपरेशन के बाद डिलीवरी हुआ परंतु इस दौरान बच्चा की मौत हो गई। बेहोशी हालत में बच्चा की मां को बेड पर सुलाया गया।

घटना का विस्तार

मृतका की बहन ने बताया कि बुधवार के सुबह होने के बाद बेहोशी हालत में महिला ने अपनी बहन से पानी मांगी पर उपस्थित नर्स पानी नहीं देने दिए इसके बाद महिला के हाथ पैर ठंडा होने लगा। महिला के परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने की बात कही पर वे समय पर नहीं बुलाए। दिन में डॉक्टर आकर उसे तुरंत शहर के दूसरे अस्पताल में जांच के लिए एंबुलेंस से अपने स्टाफ के साथ भेजा पर छहमुहान पर पहुंचने के बाद दोनों स्टाफ भागने लगे। भाग रहे एक स्टॉप को उपस्थित लोगों ने पड़कर गोदावरी हॉस्पिटल लाए जिसके बाद अस्पताल में तैनात डाक्टर एवं स्टाफ भाग गए। परजनों ने हंगामा करते हुए मामले की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी। मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते बुझाते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेते हुए एमआरएमसीएच के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोदावरी हॉस्पिटल में क्या घटना हुई थी?
गोदावरी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।