रेलवे ट्रैक से घायल मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित किया
गुरुवार रात जपला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक, उमंग कुमार, ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक मोतिहारी, बिहार का निवासी था और घटना की जांच की जा रही है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जपला रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक से घायल अवस्था में मिले युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी 26 वर्षीय उमंग कुमार के रूप में हुई है।हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उनके अस्पताल पहुंचने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल शव अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 1:45 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि जपला स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। परिजनों के अनुसार, उमंग कुमार पतरातू से अपने घर लौट रहा था। आशंका है कि इसी दौरान ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी। सूचना मिलते ही परिजन मोतिहारी से हुसैनाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


