Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTragic Accident in Chhatarpur Biker Dies After Colliding with Parked Truck
खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार मजदूर की मौत

खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार मजदूर की मौत

संक्षेप:

छतरपुर के रामगढ़ मुहल्ला में एक बाइक सवार की ट्रक से टकराने से मौत हो गई। प्रदीप यादव (26) अंधेरे में ट्रक में जा टकराया। घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर दिए और प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया।...

Aug 19, 2025 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

छतरपुर,प्रतिनिधि। छतरपुर शहर के रामगढ़ मुहल्ला के मुख्य सड़क पर कई दिनों से खड़े ट्रक में बाइक सवार को टकराने से घटनास्थल पर मौत हो गई। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ मुहल्ले के शिव मंदिर के समीप कई दिनों से खड़े ट्रक में ऑटो से साइड लेने के दौरान बाइक सवार अंधेरा होने के कारण ट्रक में जा टकराया। इस कारण मजदूर प्रदीप यादव उम्र 26 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। प्रदीप तिलैया टोला बंघुडीह का रहने वाला था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को दो घंटे तक जाम कर दिया और शव उठाने से पुलिस को रोक दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप लगाया कि रामगढ़ में सीमेंट लदा व अन्य वाहन हफ्तो खड़े रहते हैं जिसके कारण सड़क पर आवागमन भी बाधित होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बावजूद स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यह स्थिति शहर के जपला रोड सरइडीह रोड और मेन रोड में भी लोड वाहन अनलोड करने के लिए कई दिनों तक खड़े रहते हैं जिसके कारण सड़क जाम होती है। दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी रहती है। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि शव को स्थानीय थाना लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।