ट्रैक्टर की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार सह दिहाड़ी मजदूर अशरफ की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार रात को हुई जब वह बाजार जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। चालक फरार है। मृतक के दो बच्चे हैं।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नवीनगर मुख्य सिंचाई नहर मार्ग में रविवार की रात में लोटनियां गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सह दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार राज्य अररिया थाना क्षेत्र के बगड़हारा गांव निवासी 27 वर्षीय अशरफ के रूप में की गई है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद सोमवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

जबकि चालक अब तक फरार है। मृतक के पिता ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह रेलवे में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था और इन दिनों मिरहियाडीह में रह रहा था। रविवार शाम करीब 8 से 8:30 बजे के बीच वह खाना खाने बाजार जा रहा था, तभी हादसा हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार रोड में (पानी पटाने वाला टैंकर) ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। इसी क्रम में आमने-सामने हुई टक्कर में युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। बाद में मामले की जानकारी हुसैनाबाद थाना को दी गई। सूचना पाते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद हुसैनाबाद अनुमंडलीय अली अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पत्नी सहित दो बच्चे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।