सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर में पांकी रोड पर बोलेरो की टक्कर से 30 वर्षीय चंदीप कुमार सिंह की मृत्यु हो गई। वह अपनी पत्नी और बहन के साथ बाइक पर थे। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चंदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।...

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर पांकी रोड में बैरिया के समीप शुक्रवार के रात में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार नीलांबर- पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी 30 वर्षीय चंदीप कुमार सिंह उसकी पत्नी प्रियंका देवी एवं चंदीप के बहन जख्मी हो गई। तीनों लोगों को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में 30 वर्षीय चंदीप कुमार सिंह की मौत हो गई। सूचना पाते शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई तेतर सिंह ने बताया कि चंदीप छत्तीसगढ़ रायपुर में ड्राइवर था वह हाइवा चलता था। दशहरा के छुट्टी में घर आया था शुक्रवार के सुबह में अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर से मेदिनीनगर बैंक में समूह लोन लेने गया था रात करीब साढ़े आठ बजे साथ में बहन को लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही बैरिया के समीप पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो जोरदार टक्कर मार दी। बाद में नीलांबर पीतांबरपुर थाना पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों को सूचना देते हुए तीनों लोगों को मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में चंदीप की मौत हो गई। शेष दोनों लोगों को चोट लगी है। जिसका इलाज चल रहा है। मृतक के एक नाबालिक बच्चा है। मृतक के भाई ने बताया कि बोलेरो को नीलांबर- पीतांबरपुर थाना में जब्त कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।