Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTiranga Campaign Celebrated with Patriotism in Loharsi Panki
हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोहरसी में निकाली गई यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोहरसी में निकाली गई यात्रा

संक्षेप:

मेदिनीनगर के लोहरसी कस्बे में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर इस जनआंदोलन को उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में पांकी विधायक डॉ कुशवाहा ने तिरंगे के महत्व पर जोर दिया...

Thu, 14 Aug 2025 11:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोहरसी कस्बे में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की गहरी भावना के साथ किया गया। लोहरसी मंडल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे इस जनआंदोलन को नई ऊर्जा दी। गांव-गांव, घर-घर में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव पूरे गर्व और जोश के साथ मनाया। जगह-जगह देशभक्ति गीतों की गूंज, बच्चों के हाथों में तिरंगा और तिरंगे के रंग में लिपटा जन-सैलाब एक अद्भुत नजारा प्रस्तुत कर रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारी आज़ादी की कहानी, हमारे शहीदों का त्याग और हमारे देश का गौरव है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर घर तिरंगा, अभियान हमें याद दिलाता है कि यह स्वतंत्रता अनगिनत बलिदानों की कीमत पर मिली है। पांकी की धरती हमेशा देशभक्ति के रंग में रंगी रही है और आगे भी रहेगी। वे हर नागरिक से अपील करेंगे कि न सिर्फ तिरंगा फहराएं, बल्कि तिरंगे के सम्मान, देश की एकता और विकास के लिए भी संकल्प लें। मौके पर प्रो बच्चन ठाकुर, लोहरसी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, विधायक मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, मुकेश गुप्ता, कार्तिक सिंह, सुधीर तिवारी, सुरेंद्र मेहता, धर्मदेव मेहता, ओकिल पासवान, साधु मांझी, पिंटू गुप्ता, महामंत्री विनोद प्रजापति, राजन सिंह, राजकुमार सिंह, बच्चन पासवान, कुंदन पासवान, मदन गोस्वामी, मंदीप मेहता, यशवंत पासवान आदि मौजूद थे।