ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूबसिया से लुधियाना ले जायी रही तीन किशोरियां बरामद

बसिया से लुधियाना ले जायी रही तीन किशोरियां बरामद

गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव से लुधियाना जा रही तीन नाबालिग लड़कियों को कामडारा के पोकला रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। गुरुवार को दिन के 11.45 पर आरओसी नामक बस से रांची की ओर कलिगा चौक...

बसिया से लुधियाना ले जायी रही तीन किशोरियां बरामद
Center,RanchiFri, 02 Jun 2017 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव से लुधियाना जा रही तीन नाबालिग लड़कियों को कामडारा के पोकला रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। गुरुवार को दिन के 11.45 पर आरओसी नामक बस से रांची की ओर कलिगा चौक पर रुकी। स्थानीय मीडियाकर्मियों की नजर उन पर पड़ी। तीनों को संदिग्ध हालत में देख बसिया डीएसपी को सूचना दी गई। इसके बाद कामडारा थाना द्वारा पोकला स्टेशन से सभी को पकड़ा गया। मौका देख ले जानेवाली दलाल फरार हो गयी। नाबालिगों को ले जानेवाली पतुरा की दलाल थी,। हालांकि लड़कियों की अगुवाई कर रही बालिका उसके बारे में नहीं बता रही है। वह कहती है पहले गोवा गए थे ,अभी लुधियाना जा रहे थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लड़कियों के जाने के बाद एक लड़की की मां खोजने भी आई थी। जानकारी के बाद परिजन कामडारा थाना गए हैं, तीनों बालिकाओं की उम्र 14-15 वर्ष ही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें