मेदिनीनगर और विश्रामपुर के तीन यूपीएचसी के तीन डॉक्टर चयनित

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पलामू जिले के तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए तीन चिकित्सकों का चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित चिकित्सक अनु प्रिया, शांतनु शेखर और धीरज कुमार हैं। इनका अनुबंध 15 अप्रैल से पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों को मिल सके।

मेदिनीनगर और विश्रामपुर के तीन यूपीएचसी के तीन डॉक्टर चयनित

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए अनुबंध पर तीन चिकित्सकों की चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 15 अप्रैल से पहले अनुबंध संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के पास उपस्थित होने का निर्देश चयनित चिकित्सकों को दिया गया है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-23 स्थित नई मोहल्ला में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(यूपीएचसी) का संचालन मेदिनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के तहत किया जाता है जबकि वार्ड-34 के चैनपुर बाजार मोहल्ला में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन चैनपुर सीएचसी के माध्यम से किया जाता है। तीसरा केंद्र विश्रामपुर नगर नगर पर्षद के वार्ड-8 अंतर्गत रेहला क्षेत्र के डंडिला मोहल्ला में स्थित है।

गत 16 जनवरी को हुई इंटरव्यू के आधार पर तीनों चिकित्सकों का चयन किया गया है।पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अनुबंध पर चयनित चिकित्सक अनु प्रिया, शांतनु शेखर और धीरज कुमार से अनुबंध संबंधी प्रक्रिया पूरा कराने के बाद रिक्तियों के विरुद्ध योगदान कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों, खासकर झुग्गी-झोपड़ियों (स्लम) और कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर 50,000 की आबादी पर एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से संक्रामक व गैर-संक्रामक रोगों का उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य व्यय को कम करने के उद्देश्य के तहत पहल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।