समर कैंप में पहले दिन बच्चों ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के वर्ग एक से 12वीं तक में मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप की शुरूआत हुई। 21 मई तक चलने वाले समर कैंप के पहले दिन स्कू

समर कैंप में पहले दिन बच्चों ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के वर्ग एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप की शुरूआत हुई। 21 मई तक चलने वाले समर कैंप के पहले दिन स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जिले के 2568 स्कूलों में समर कैंप की शुरूआत की गई। सभी स्कूलों के प्रधानों ने पहले दिन गधिविधि शुरू करने के पहले समर कैंप के बारे में बच्चों को बताया गया। इसके बाद पहले दिन के गतिविधियों की शुरूआत हुई। मेदिनीनगर के रजवाडीह गांव स्थित मध्य विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप की शुरूआत प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी की अगुआई में हुई।

पहले दिन की गतिविधियों के संचालन में शिक्षिका पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। पहले दिन बच्चों को योग अभ्यास व खेलकूद सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाध्यापक परशुराम ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बालक- बालिकाओं का अलग-अलग कक्षावार दौड़ का आयोजन सुबह में ही कर लिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को प्रतिभा दिखाने व निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ग्रीष्मावकाश के एक दिन पूर्व समापन दिवस अर्थात तीसरे दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखाने की यह सार्थक मंच है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।