बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छिनतई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मेदिनीनगर में एक बच्ची के गले से लॉकेट छिनतई के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सानू आलम, समीर आलम और सूर्यप्रताप कुमार के रूप में हुई है। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसे सात टांके लगे थे। आरोपियों के पास छिनतई के दो सोने के लॉकेट बरामद हुए हैं।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में तीन दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक के पास से एक बच्ची के गले से लॉकेट छिनतई मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररूआ गांव वर्तमान पता शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला निवासी सानू आलम, समीर आलम एवं साहित्य समाज चौक निवासी सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार के रूप में की गई है। आरोपी के पास है छिनतई के दो सोने के लॉकेट बरामद किया गया है। मेदिनीनगर सदर के एसडीपीओ राजेश कुमार एवं शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने संयुक्त रूप से शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि घटना 26 मई की शाम में पिता अपने बच्ची को लेकर बाइक से बाजार करने आए थे।
इसी क्रम में आरोपियों ने एक बच्ची के गले में पहने हुए लॉकेट का धागा ब्लेड से काटकर (छिनतई) करते हुए भाग निकला। बच्ची के पिठ में ब्लेड लग गई थी जिससे बच्ची गंभीर रूप से घयल हो गई थी। पुलिस ने बताया कि उसे सात टांके लगे थे। जख्मी के रिश्तेदार श्रेयांश कुमार दुबे ने शहर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया था। आरोपी सानू आलम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। छिनतई के एक मामले में पूर्व में भी वह जेल जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


