ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूछठ घाट से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, तीन घंटे तक जाम रहा सड़क

छठ घाट से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, तीन घंटे तक जाम रहा सड़क

थाना के भंडार हाईवे पर रविवार की सुबह करीब तीन बजे छठ घाट से घर लौट रही एक महिला की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाई वे 75 को करीब तीन घंटे तक जाम कर रखा।...

छठ घाट से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, 
 तीन घंटे तक जाम रहा सड़क
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 04 Nov 2019 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना के भंडार हाईवे पर रविवार की सुबह करीब तीन बजे छठ घाट से घर लौट रही एक महिला की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाई वे 75 को करीब तीन घंटे तक जाम कर रखा। विश्रामपुर थानाप्रभारी श्रीभगवान सिंह ने जाम हटवाने की अथक प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेता ददई दुबे ने ग्रामीणों से बात की तब जाकर जाम हटा। भंडार के सूर्यलाल चंद्रवंशी की 50 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी गांव के गायित्री मंदिर स्थित छठ घाट से कुछ सामान लाने घर जा रही थी। मृतक लीलावती देवी गांव के स्कूल में रसोईया थी। उसकी तीन बहुएं छठ व्रत की थी। उन्हीं लोगों के लिए कुछ जरूरी सामान लेने घर जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दुर्घटना की शिकार हो गयी। मृतक काफी गरीब परिवार की है। परिजनों ने बताया कि सड़क किनारे से हो कर वह घर जा रही थी इसीबीच रेहला तरफ से तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन जैसे ही गांव पहुंचे । वहां उपस्थित लोगों ने घटना के आक्रोश में हाई वे जाम कर दिया। तीन घंटे तक रही जाम में दोनों तरफ सैकड़ों गाडियों की लंबी कतार लग गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची विश्रामपुर पुलिस को जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा लेकिन ग्रामीणों की जिद के सामने पुलिस की एक नहीं चली। ग्रामीण प्रशासनिक पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते कांग्रेसी नेता ददई दुबे ग्रामीणों से बात की । उन्होंने दूरभाष पर जिले के कई पदाधिकारियों से बात उचित मुआवजा दिलाने को कहा। मौके पर पहुंचे सीओ शंभुशरण ने कांग्रसी नेता के समक्ष पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली लाभ दिलाने का भरोसा दिलाई। ददई दुबे के पहल पर ग्रामीणों ने करीब दो बजे जाम हटाया। तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांसें ली और आवागमन सामान्य हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें