ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूसतबरवा के सासाराम गए बारात को झेलना पड़ा दुर्व्यवहार

सतबरवा के सासाराम गए बारात को झेलना पड़ा दुर्व्यवहार

पलामू जिले के सतबरवा से शनिवार को रोहतास(बिहार) जिले के अकबरपुर बारात गए दूल्हा समेत बारातियों को कई घंटे तक बंधक के रूप में रहना पड़ा। इस दौरान...

सतबरवा के सासाराम गए बारात को झेलना पड़ा दुर्व्यवहार
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 06 Feb 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा से शनिवार को रोहतास(बिहार) जिले के अकबरपुर बारात गए दूल्हा समेत बारातियों को कई घंटे तक बंधक के रूप में रहना पड़ा। इस दौरान बारातियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट भी की गई है। निकाह के बाद रविवार को विदाई के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो जाने से उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है। दुल्हे परिजन फोन रिसिव नहीं कर रहे हैं। सतबरवा के थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

बारात लेकर गए सतबरवा के एक वाहन चालक ने बताया कि विवाद बढ़ने पर दूल्हा, उसके पिता, बारात गई महिलाएं तथा अन्य बारातियों को एक हॉल में बंद कर दुर्व्यवहार व मारपीट की गई है। इस दौरान सभी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया था। दूल्हे के डेहरी(बिहार) निवासी रिश्तेदार ने मामले की सूचना रोहतास पुलिस को दी। पुलिस तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि की मौजूदगी में समझौता हुआ। इसके बाद रविवार की शाम करीब 4:30 बजे दुल्हे व बाराती सतबरवा के लिए रवाना हुए हैं। दुल्हन की विदाई नहीं की गई है। हर्जाना के रूप में आठ लाख रुपए वसूली किए जाने की बात चर्चा में है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें